How link aadhaar card to pan card | आधार को पैन से कैसे लिंक करें | ऑनलाइन तरीका

खास बातें:-

  • आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना क्यों है जरूरी ?
  • अगर दोनों आपस में लिंक नहीं है तो क्या होगा ?
  • लिंक करना बहुत ही आसान है।
  • अपने मोबाइल से घर बैठे कैसे कर सकते हैं लिंक। ( पूरा जानने के लिए वीडियो जरूर देखें )

आप सभी के मन में यह सवाल जरूर रहता होगा कि Pan card Aadhar card linking क्यों जरूरी है और अगर यह दोनों लिंक नहीं है तो क्या दिक्कतें आती हैं। तो आपके इन्ही सवालों का जवाब इस लेख में दिया गया है और आपको यह भी बताया गया है कि How link Aadhaar card to pan (अपने दोनों ही दस्तावेजों को घर बैठे ही बड़े आसानी से लिंक कर सकते है)। दोस्तों जानकारी बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए पूरा लेख ध्यान से पढ़े और यदि कोई सवाल हो तो कमेंट करके अवश्य पूछें।

आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करना क्यों है जरूरी ?

चलिए आपको बताते हैं कि आधार और पैन को आपस में लिंक करना क्यों जरूरी है ? तो आपको बता दें कि इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना है तो यदि आपके दोनों दस्तावेज आपस में लिंक नहीं हैं तो यह नहीं होगा। और यदि आपको अपने बैंक अकाउंट से 50000 से ज्यादा का ट्रांज़ैक्शन करना है तो भी यह दोनों आपस में लिंक होने चाहिए। तो अब आपको यह तो पता ही लग गया होगा कि यह कितना जरूरी है कि आपके दोनों दस्तावेज आपस में लिंक हो।

यदि यह नहीं कराया है तो नहीं हो सकता है आधार और पैन कार्ड लिंक –

आपको बता दें कि दोनों दस्तावेजों को लिंक होने के पीछे कुछ शर्तें भी है। आइये जानते है क्या है ये शर्तें –

  • यदि दोनों दस्तावेजों कि दी गयी जानकारी आपस में मेल नहीं कहती है तो लिंक नहीं होंगे।
  • यदि स्पेलिंग कि भी मिस्टेक है तो भी नहीं कर पाएंगे लिंक

यहाँ जाने – Aadhaar Card Update | आधार कार्ड में नाम ,पता और एड्रेस कैसे बदलें

Aadhar card and Pan card Linking बहुत ही आसान है –

आपको बता दें कि घबराने कि कोई जरूरत नहीं , यह प्रक्रिया बहुत ही आसान है या यूँ कह लीजिये कि यहाँ दिए गए जानकारी के बाद यह (link Aadhaar card to pan card) बहुत ही आसान हो जाएगी। आपको बता दें कि सरकार इसके लिए कई तरीके उपलब्ध कराती है आइये जानते है कि कौन कौन से तरीके से आप अपने आधार और पैन कार्ड को लिंक कर सकते हैं –

  • Income Tax e-filing website के जरिये।
  • 567678 या 56161 SMS भेज कर।

Income Tax e-filing website के जरिये कैसे आप दोनों को लिंक कर सकते हैं –

दोनों दस्तावेजों को आपस में लिंक करने के लिए उपयोग होने वाले तरीकों में पहला तरीका यह है कि इनकम टैक्स के ऑफिसियल वेबसाइट के जरिये इसे बड़े ही आसानी से कर सकते है। आइये जानते है कि क्या क्या स्टेप फॉलो करने होंगे –

  • क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुल के आपके सामने आएगा
  • फॉर्म में पूछे गए जरूरी जानकारी को भर दें
  • फिर दिए गए कैप्चा को भरें
  • दूसरा विकल्प OTP का भी होता है अगर ऊपर दिए गए विकल्प में कोई परेशानी होती है तो आप OTP के लिए अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दे सकते हैं।
  • फॉर्म भरने के बाद ‘ LINK AADHAR ‘ बटन पर क्लिक करें।
income tax e-filing website
income tax e-filing website
  • बटन पर क्लिक करने के बाद आपको एक पॉपअप दिखेगा ( इमेज में देखें )
income tax e-filing website
income tax e-filing website

SMS के जरिये कैसे लिंक करेंगे ?

पैन को आधार से लिंक करने के लिए आप SMS भेज कर भी कर सकते है इसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 567678 या 56161 SMS ( मेसेज ) भेजना हो गए। इसके लिए आपको UIDPAN<12-अंको का आधार नंबर ><10-अंको का पैन कार्ड नंबर > टाइप करके दिए गए दोनों नम्बरों में से किसी पर भी भेज देना होगा।

ज्यादा जानकारी के लिए निचे दिए गए विडिओ को देखें –

Credit – Paisabazaar Learn

पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के क्या हैं फायदे –

निचे दिए गए कारणों से सभी पैन कार्ड धारकों के लिए इसे आधार से लिंक करना बहुत महत्वपूर्ण है:

  • वे पैन कार्ड जो आधार से लिंक नहीं है , वे 31 दिसम्बर, 2019 के बाद निष्क्रिय कर दिए जायेंगे । भारत सरकार ने अब सभी पैन को आधार से जोड़ना अनिवार्य कर दिया है
  • इससे एक ही नाम पर पैन कार्ड की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी
  • यदि पैन आधार के साथ नहीं जुड़ा है, तो आप आयकर रिटर्न फॉर्म नहीं भर सकते हैं
  • भविष्य में लगाए गए टैक्स का एक संक्षिप्त जानकारी मिलेगी।

उम्मीद करते है कि दी गयी साडी जानकारी आपके लिए बहुत ही मददगार साबित हो। यदि आपको लगता है कि कोई टॉपिक छूट गया है जिसके ऊपर भी आपको जानकारी चाहिए तो कमेंट सेक्शन में कमेंट करके जरूर बताएं। आप अपने आधार कार्ड में सुधर कैसे कर सकतें है इसके लिए ऊपर लिंक दिया गया है जहा पर आप क्लिक करके बहुत ही आसान तरीके से अपने आधार में परिवर्तन कर सकते है।

Leave a Comment