No Widgets found in the Sidebar

Mobile Tower Installation: आपको जानना जरूरी है कि क्या हैं इसके नियम और प्रोसेस।  

क्या आप भी मोबाइल टावर लगवाकर एक अछि रकम कमाने की फ़िराक में हैं तो यह जानना आपके लिए बहुत ही जरूरी हैं की इसके नियम क्या हैं और क्या हैं पूरा प्रोसेस। 

मोबाइल के बढ़ते डिमांड के कारण टावरों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। टावर कंपनियां अपने टावरों की इंस्टालेशन को बढ़ावा दे रही हैं। इस बीच, अगर आप मोबाइल टावर लगाकर अच्छी रकम कमाना चाहते हैं, तो यह जानना बहुत जरूरी है कि नियम और प्रक्रिया क्या होती है।

शहर या गांव, सभी लोगों को अच्छा नेटवर्क प्रदान करने के लिए टावर बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन इन टावरों को इंस्टॉल करने के लिए कुछ नियम होते हैं, इसलिए इन नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है।

टावरों को लगाने की प्रक्रिया के बारे में जानने के लिए और इन नियमों को ध्यान में रखने के लिए सही संपर्क व्यवस्था स्थापित करने की आवश्यकता होती है।

rules for installation of mobile tower
Image credit- Pixabay

मोबाइल टावर लगवाने के क्या हैं नियम? 

साल 2023 में मोबाइल टावर लगवाने (Mobile Tower Installation) के नियम कुछ इस प्रकार है :

  • यदि मोबाइल टावर को आप अपने गांव में लगवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 2500 स्क्वायर फ़ीट की जमीन देनी होगी। 
  • शहरी प्लाट में मोबाइल टावर लगवाने के लिए आपको 2000 स्क्वायर फ़ीट की जमीन चाहिए। 
  • यदि आप टावर को अपनी चाट पर लगवाना चाहते है तो आपके पास कम से कम 500 स्क्वायर फ़ीट की जगह होनी चाहिए।
  • ध्यान रहे की आपके टावर लगवाने की जगह के 100 मीटर के दायरे में कोई भी हॉस्पिटल न हो। 
  • आपके टावर लगवाने से कोई भी सामुदायिक विरोध न हो। 

नोट: मोबाइल टावर लगवाने के लिए कम्पनियाँ कोई भी शुल्क नहीं लेती है। कोई भी किसी भी तरह का पैसा नहीं देना होता है। सारा खर्च कंपनियां खुद ही उठाती है। 

Read More

मोबाइल टावरों की स्थापना पर सर्वोच्च न्यायालय के क्या हैं दिशानिर्देश

मोबाइल टावर रेडिएशन से होने वाली बीमारियां।

टावर लगवाने के लिए किससे करें संपर्क ?

आप एयरटेल, वी (वोडाफोन + आईडिया) और जिओ का टावर अपनी जमीन या फिर छत पर लगवा सकते हैं।  ध्यान रहे ये कम्पनियाँ टावर खुद नहीं लगाती बल्कि कुछ अन्य को कॉन्ट्रैक्ट देती हैं जो की इस प्रकार हैं :

  • भारती इंफ्राटेल- bharti-infratel.com
  • इंडस टावर्स- industowers.com
  • एटीसी टावर- atctower.in
  • जिओ- jio.com/partner-with-jio

टावर लगवाने के लिए आप इनसे संपर्क कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *